DelhiNational

दिल्ली चुनाव : केजरीवाल बोले- किरायेदारों को फ्री बिजली-पानी देंगे

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी देंगे। दिल्ली में दिल्लीवासियों को फ्री-बिजली पानी की योजनाएं पहले से लागू हैं। अब AAP किरायेदारों को भी इस स्कीम में जोड़ेगी।

उधर, AAP शनिवार सुबह 11:30 बजे AAP नेताओं की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम अनब्रेकेबल रखा गया है। इसमें AAP नेताओं के जेल जाने की कहानी बताई गई है।

स्क्रीनिंग रोकने को लेकर केजरीवाल ने X पर कहा- भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। आखिर क्यों? भाजपा इसे क्यो रोकना चाहती है? यह फिल्म पर्दे के पीछे के उन रहस्यों को उजागर करती है, जिनमें गलत तरीके से AAP नेताओं को गिरफ्तार करने की साजिश रची गई। ये भाजपा सरकार के गैर कानूनी और गैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है।

दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। इसके विपरीत, AAP ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को केवल आठ सीटें मिलीं।

Uttarakhand : अंगीठी के धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, शादी में शामिल होने आए थे दंपती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती