HomeUttarakhandAlmoraकल अल्मोड़ा पहुंच रहे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, जोरदार तैयारियां

कल अल्मोड़ा पहुंच रहे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, जोरदार तैयारियां

ADVERTISEMENTSAd

आप प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष जोशी की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं देश मनीष सिसोदिया कल शुक्रवार को दोपहर 02 बजे एडम्स इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने यहां होटल शिखर सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मनीष सिसोदिया देश की शिक्षा क्रांति के जनक हैं। उनकी यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और अल्मोड़ा की बुद्धिजीवी जनता मनीष सिसोदिया जी को सुनने के लिये उत्साहित है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उत्तराखण्ड के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक दिनेश मोहानिया जी भी रहेंगे।

अमित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बदहाल हो चुकी है। यहां सरकारी स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह खत्म हो चुका है। ऐसे में प्रदेश की आम जनता उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल को लागू करना चाहती है। जनता यही सवाल इन राष्ट्रीय दलों से पूछ रही है कि, जो सुविधाएं दिल्ली सरकार दे सकती है वह यहां क्यों उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कल मनीष सिसोदिया के आगमन पर ऐतिहासिक रैली होगी, जिसको देख भाजपा—कांग्रेस पूरी तरह हिल जायेगी।

उन्होंने कहा कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल में आने वाले समय में बड़ी गारंटी योजना की घोषणा करने जा रहे हैं। आप में उभर रहे रोष को लेकर पूछे गये बयान में उन्होंने कहा कि जो लोग अर्नगर्ल बयानबाजी जारी कर हैं, वह आप के किसी भी पद में नहीं हैं। जो लोग पार्टी के अधिकृत पदाधिकारी नहीं हैं, वह कुछ भी बोलें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रेस वार्ता में उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह व जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश टम्टा भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments