HomeBreaking Newsदिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 उम्मीदवारों के...

दिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 11 नाम हैं। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो बीजेपी या कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं।

ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में बीजेपी छोड़ी थी। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए हैं। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। इलेक्शन कमीशन मौजूदा सदन के पांच साल के कार्यकाल के खत्म होने की तारीख से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराता है।

पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2015 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ 8 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव – किसे कहां से टिकट?

1- छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे।
2- किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे।
3- विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे।
4- रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी।

5- लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे।
6- बदरपुर से राम सिंह (नेता जी) उम्मीदवार होंगे।
7- सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे।
8- सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे।

9- घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
10- करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे।
11- मटियाला से सुमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments