HomeBreaking NewsBreaking News : केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

Breaking News : केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

नई दिल्ली | दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।

इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। केजरीवाल को 3182 वोट से हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली चुनाव मतगणना की पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें:-

>> पटपड़गंज से आप प्रत्याशी अवध ओझा चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी रवींद्र सिंह नेगी ने 23 हजार 280 वोटों से हराया। अवध ने कहा ‘ यह मेरी व्यक्तिगत हार है। अब मैं वापस जाकर अपना काम करूंगा और अगली बार फिर पडपड़गंज से चुनाव लड़ूंगा।
>> कालकाजी सीट से आतिशी चुनाव जीत गई हैं। आखिरी राउंड में बढ़त बनाने के बाद आतिशी 2700 वोटों से जीत गई हैं।
>> राजौरी गार्डन से बीजेपी प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा 18190 वोटो से जीत गए हैं।
>> अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 3186 वोटों से हार गए हैं. बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी।
>> जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया लगभग 600 वोटों से हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। राजेंद्र नगर सीट से AAP के दुर्गेश पाठक भी हार गए हैं।

भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा

भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घंटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं। एक भी सीट नहीं जीत सकी।

 

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments