HomeBreaking Newsदेहरादून: महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला, मां-बेटी गिरफ्तार

देहरादून: महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला, मां-बेटी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस पर हमले का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंची महिला दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर एक मां-बेटी ने ईंट से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेसकोर्स इलाके का है।

क्या है पूरा मामला?

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यह घटना 13 अगस्त की है। रेसकोर्स की रहने वाली साक्षी ने नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर की बिजली लाइन टूट गई थी, जिसे बिजली विभाग की टीम सही कर रही थी। लेकिन उनकी पड़ोसी संतोष रावत और उनकी बेटी ज्योति रावत काम में बाधा डाल रही थीं। आरोप है कि संतोष रावत साक्षी और उनके परिवार को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां दे रही थीं।

पीड़िता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को समझाने का प्रयास किया और उन्हें थाने आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी। उल्टा वे और भी उग्र हो गईं और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगीं।

पुलिस पर किया हमला

जब विवाद बढ़ गया तो थाने से महिला उपनिरीक्षक कुसुमलता पुरोहित और महिला कांस्टेबल स्वाति को मौके पर भेजा गया। आरोप है कि संतोष रावत और उनकी बेटी ज्योति रावत ने इन महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदतमीजी की। इसी दौरान संतोष रावत ने महिला पुलिसकर्मियों पर ईंट से हमला करने का प्रयास किया और उनकी बेटी ने कांस्टेबल के साथ हाथापाई की। दोनों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद, अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक कुसुम पुरोहित की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में संतोष और ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों महिलाओं को नोटिस देकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। आरोपी महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला, यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments