CrimeDehradunUttarakhand

उत्तराखंड : सात जन्म का वादा, इसी जन्म में कर दी बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या

देहरादून| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है, अभी बीते 29 अगस्त को ही एक पिता ने अपनी माता-पत्नी और तीन बेटियों पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा दिया था। एक बार देहरादून के डालनवाला में हत्या से सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी को मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया…

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की रेहड़ी लगाने वाले 73 वर्षीय राम सिंह का अपनी 53 वर्षीय पत्नी उषा देवी के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित पति ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

राम सिंह ने पहली पत्नी और दो बेटों के बाद की दूसरी शादी

आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है। राम सिंह ने वर्ष 2019 में बदमाश करण शिवपुरी की मां उषा देवी से शादी की थी। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक, सरकार ने लगाया एस्मा

यह भी पढ़े : अजीबोगरीब…इस कब्र में जिंदा होने के इंतजार में सोई है लेडी वैंपायर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती