HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन से हर कोई स्तब्ध,...

ALMORA NEWS: वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन से हर कोई स्तब्ध, तमाम संगठनों की ओर से शोक संवेदनाओं का तांता, दीप का निधन पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के असामयिक निधन की खबर से पत्रकारों के साथ ही हर राजनैतिक, सामाजिक व जन संगठन स्तब्ध है। शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। जगह—जगह शोक सभाओं में द्विवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और उनके निधन को पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है।
उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने यहां एक शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन को पत्रकारिता तथा सामाजिक जीवन की अपूर्णीय क्षति बताया और कहा कि उनके निधन से समाज के एक जागरूक पत्रकार खो दिया। अन्त में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शोकसभा में वाहनी के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, महासचिव पूरन चन्द्र तिवारी, वरिष्ट अधिवक्ता जगत रौतेला, पूर्व कर्मचारी नेता चन्द्रमणी भट्ट, शमशेर जंग गुरुंग, हरीश मेहता, हारिस मुहम्मद, रेवती बिष्ट, कुणाल तिवारी, अजय सिह मेहता, सुशीला धपोला आदि शामिल हुए।
इधर नंदादेवी रामलीला कमेटी अल्मोड़ा ने भी शोकसभा कर वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के साथ ही वह कलाप्रेमी भी थे। उन्होंने कहा गया कि उनका असामयिक निधन समाज की अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार एवं नंदादेवी रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, सुभाष अग्रवाल, रंगकर्मी नवीन बिष्ट, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महेंद्र बिष्ट, प्रकाश जोशी, राजेश पलनी, धनंजय साह, संजय साह, राज कुमार बिष्ट, संदीप साह, अनिल सनवाल, चिरंजी लाल वर्मा, संजय उप्रेती, अमित बुधोड़ी, शेखर सिजवाली, पुष्पा रौतेला, पीहू जोशी, सुमन सनवाल, प्रकाश सनवाल, शशि मोहन पांडेय, नरेंद्र कुमार, जगदीश बिष्ट, हरि विनोद साह, जगदीश भंडारी, राजू रौतेला, परितोष जोशी, गणेश मेर, जगदीश वर्मा, हर्ष जोशी, मोहन जोशी, दीपक वर्मा, संतोष मिश्रा, लोकेश तिवारी, परीक्षित साह, सुमित साह, हर्ष टम्टा, नीरज बिष्ट, विनीत बंसल, रवि गोयल, दानिश आलम, अर्पित वर्मा, सिद्धार्थ साह, नमन बिष्ट, दिव्यांश जोशी, अजय जोशी, संजय जोशी, शरद अग्रवाल, हर्षवर्द्धन, नवल, नितिन, हनी वर्मा, हिमांशु परगाई, चंद्र मोहन परगाई, विशाल जोशी, दया परगाई, मनोज परगाई आदि कई लोग शामिल हुए।
वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के आकस्मिक निधन पर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए गांधी पार्क में शोकसभा की और मृतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संघर्ष समिति ने आज का प्राधिकरण एवं मल्ला महल के परिपेक्ष में प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया। शोकसभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, उपपा की आनन्दी वर्मा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, पूरन मेहरा, महेश आर्या, चन्द्रकान्त जोशी, दीवान धपोला, कौस्तुबानन्द उप्रेती, हर्ष कनवाल, ललित मोहन पन्त, हीरा देवी, नेहा, राजू गिरी आदि उपस्थित रहे।
भारत की नौजवान सभा तथा फड़ व पटरी यूनियन अल्मोड़ा ने स्थानीय कचहरी संयुक्त शोकसभा कर कहा कि स्व. दीप जोशी ने निर्भीक पत्रकारिता करते हुए सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर सहयोग दिया। सभी ने ​उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। शोकसभा में युसुफ तिवारी, मुमताज अख्तर, नवीन आर्य, दुर्गाप्रसाद, मुनीर अंसारी, मोहम्म्द अबरार, अमन अंसारी, शहनवाज अंसारी, योगेश टम्टा, मोंटू कुमार, नाजिम असांरी, अरविंद कुमार व विजय लाल आदि शामिल हुए।
सांसद अजय टम्टा ने वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह द्विवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को इस महान दुख को सहने का साहस प्रदान करे। इधर पहरू के संपादक डा. हयात सिंह रावत व साहित्यकार रतन सिंह किरमोलिया ने भी दीप जोशी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments