अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त उपाध्यक्ष दीपक वर्मा ने व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहने की बात कही है। जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने नगर व्यापार मंडल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा का जिला इकाई में उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन करने के साथ ही आशा जताई कि वह व्यापारी हित में कार्य करेंगे। वहीं दीपक वर्मा ने मनोनयन के लिए जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। इधर नगर के तमाम व्यापारियों ने व्यापार मंडल के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष दीपक वर्मा को शुभकामना दी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।