HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: दीपक को अर्थशास्त्र में पीएचडी

अल्मोड़ा न्यूज: दीपक को अर्थशास्त्र में पीएचडी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में बतौर सहायक प्रोफेसर कार्यरत दीपक कुमार टम्टा को अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने ‘कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में सैन्य पृ​ष्ठभूमि के परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति’ विषय पर शोध कार्य किया है। उन्होंने अर्थशास्त्र के परिसर विभागाध्यक्ष प्रो. एचसी जोशी निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा किया है। दीपक कुमार ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता—पिता और शोध निदेशक प्रो. एचसी जोशी का आभार व्यक्त किया है। प्रो. एचसी जोशी समेत एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के कई प्राध्यापकों ने दीपक कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments