HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मीडिया से दीप जोशी, पुलिस विभाग से महिला आरक्षी कविता...

अल्मोड़ा : मीडिया से दीप जोशी, पुलिस विभाग से महिला आरक्षी कविता राणा को मिला कोरोना वारियर्स आफ द डे का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कोरोना वारियर्स आफ द डे से सम्मानित किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आज वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी और महिला आरक्षी कविता राणा को सम्मान प्रदान किया गया।
पुलिस कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार म.आ. कविता राणा द्वारा कोरोना काल में जनता को सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क पहनने, सैनेटाईजर प्रयोग करने व आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने हेतु लोगों को जागरुक किया गया तथा दुकानों के आगे चूने के गोले बनाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया गया। वहीं दीप जोशी पुत्र स्व. चन्द्र जोशी निवासी डुबकिया नरसिंह बाड़ी ब्यूरो चीफ अमर उजाला अल्मोड़ा के द्वारा लाकडाउन के दौरान गांव आये प्रवासियों को उत्तराखण्ड सरकार की नयी रोजगार के स्कीमों से अवगत कराया गया। लोगों को होम क्वारंटाईन के नियमों का पालन करने के लिये जागरुक करते हुए दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए पुलिस के मानवीय कार्यों को अमर उजाला समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया, जिससे जरूरतमन्द लोग अल्मोड़ा पुलिस के विभिन्न पहलों से लाभान्वित हो सकें। दोनों कोरोना योद्धाओं को आज सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments