HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जेाशी को भातृ शोक, दीप चंद्र जोशी...

अल्मोड़ा : पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जेाशी को भातृ शोक, दीप चंद्र जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के चचेरे भाई व देवभूमि नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा’ के चाचा दीप चंद्र जोशी का लंबी बीमारी के बाद आज शुक्रवार को 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके स्वर्गारोहण की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। कल शनिवार को विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। शवयात्रा घाट के लिए धारानौला से 11.30 बजे रवाना होगी।
उल्लेखनीय है कि मल्ला जोशीखोला निवासी दीप चंद्र जोशी मिलनसार प्रवृत्ति के और मृदभाषी थे। उनका यहां जोशी टेंट हाऊस नाम से प्रतिष्ठान है। आज शुक्रवार की शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी व 2 पुत्र छोड़ गये हैं। देवभूमि व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए हार्दिक शोक संवेदना प्रकट की है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने कहा कि उनका निधन अल्मोड़ा के लिए अपूरणीय क्षति है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शोक जताने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। इधर पालिका के नामित सभासद दीपक वर्मा ने भी उनके निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments