HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking - लापरवाही : जेसीबी से सड़क पर फेंक दिया मलबा,...

Uttarakhand Breaking – लापरवाही : जेसीबी से सड़क पर फेंक दिया मलबा, बाल—बाल बचे वाहन चालक, आधे घंटे तक फंसी रही मरीज को ला रही एंबुलेंस

ADVERTISEMENTS

अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

गरमपानी। यहां सुयालखेत—छयोड़ीधूरा मोटर मार्ग में चल रहे सड़क कटान कार्य के दौरान अचानक सड़क पर जेसीबी से मलबा फेंके जाने से अफरा—तफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई वाहन चालक फेंके गये मलबे से जहां बाल—बाल बचे, वहीं मलबे के कारण आधा घंटे के करीब सड़क पर जाम लग गया, जिसमें मरीज को लेकर आ रही एक एंबुलेंस भी फंस गई।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुयालखेत से छयोड़धूरा मोटर मार्ग में लोक निर्माण विभाग के संबंधित ठेकेदार द्वारा काम करवाया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान ऊपरी सड़क से नीचे वाली सड़क पर जेसीबी से बगैर कुछ सोचे—समझे सड़क कटान का मलबा फेंक दिया गया। भारी मात्रा में मलबा फेंके जाने के दौरान कई वाहन चालक इसकी चपेट में आने से बाल—बाल बचे। सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि इस दौरान संबंधित विभाग, कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार का कोई आदमी भी आम जनता को सावधान करने के लिए नीचे सड़क पर खड़ा नही था। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

देहरादून : आखिरकार एक हफ्ते बाद आईएएस दीपक रावत ने संभाला पदभार

मलबा फेंके जाने से जहां हादसे का खतरा बना रहा, वहीं अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबे के कारण करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। इस जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालत इतनी बुरी थी कि हल्द्वानी अल्मोड़ा मरीज को लेकर आ रही एक एंबूलेंस भी इसी जाम में फंस गई। जाम में फंसे लोग विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते देखे गये। काफी देर बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से जब मलबा हटाया गया। तब जाकर कहीं जाम खुल सका और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

उत्तराखंड : डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार ढेर

इधर इस संबंधत में सीएनई संवाददाता ने लोनिवि नैनीताल निर्माण खंड के जेई नीरज पाल को कई बार फोन लगाया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया। जिस पर एई श्री गोदियाल से मामले की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि जेसीबी को तुरंत मलबा हटाये जाने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

यात्रियों को सुविधा : हल्द्वानी से दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो बस सेवा, जानें समय

आप पर पड़ेगा सीधा असर : 1 अगस्त से बदल जाएंगे सैलरी, पेंशन और EMI जुड़े बड़े नियम

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments