HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : व्यापारी ​लीलाधर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर,...

Almora News : व्यापारी ​लीलाधर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर, 2 बजे ​घाट के लिए निकलेगी शव यात्रा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

व्यापार मंडल के पूर्व नगर महासचिव दीप जोशी के बड़े भाई लीलाधर जोशी ‘गुड्डू’ के आकस्मिक निधन पर तमाम लोगों ने गहरा शोक जताया है। वह प्रसिद्ध जलेबी निर्माता स्व. केशव दत्त जोशी के पुत्र थे। उनका यहां कारखाना बाजार में प्रतिष्ठान है। आज शुक्रवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। उन्होने बताया कि उनकी शव यात्रा आज कारखाना बाजार से विश्वनाथ घाट को दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शासन ने 2 आईएएस व 10 पीसीएस के किये तबादले व पदानाम परिवर्तन

शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चैहान, महा​सचिव राम प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, प्रदेश प्रवक्ता सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार, जारी हुआ नया आदेश

फाइजर का दावा – कोविड-19 के सभी स्वरूपों पर कारगार है कंपनी की वैक्सीन

Almora Breaking : बेस के कोविड अस्पताल में खगमरा निवासी बुजुर्ग की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments