HomeBreaking Newsरामगढ़ : मकान में अकेले रह रहे वृद्ध की मौत, कमरे में...

रामगढ़ : मकान में अकेले रह रहे वृद्ध की मौत, कमरे में अचेत पड़े मिले

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सतखोल में अकेले रह रहे एक वृद्ध की उनके अपने मकान में ही मौत हो गई। पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सतखोल में अरविंद भारद्वाज 62 वर्ष पुत्र केएस भारद्वाज मूल निवासी गुड़गांव ने जमीन खरीदी थी, जहां उन्होंने अपना मकान बनाया था। वह अकेले ही अपने मकान में रहते थे। सोमवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अरविंद अपने मकान में ही अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद क्वारब चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल आनंद राणा और गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे। जहां से वह उन्हें सीएचसी सुयालबाड़ी ले आए। वहां डॉक्टर राहुल टम्टा द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। शव को पीएम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है। उनकी पत्नी को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments