HomeBreaking Newsदु:खद : पत्नी से फोन पर बात करते हुए आ गई मौत,...

दु:खद : पत्नी से फोन पर बात करते हुए आ गई मौत, उत्तराखंड के युवक का दुबई में निधन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, टिहरी

कहते हैं मौत का न तो कोई निश्तिच समय होता है और ना ही तयशुदा दिन। यह ​कभी भी किसी को भी अपने आगोश में ले सकती है। यहां विदेश में रोजगार के सिलसिले में गये युवक की पत्नी से फोन पर बात करते—करते मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना दुबई की है और मृतक टिहरी जनपद की ग्राम सभा तोली अंतर्गत थाती बूढ़ाकेदार गांव का निवासी था।

ग्राम प्रधान तोली रमेश जिरवाण ने उक्त घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भगवान सिंह 40 साल पुत्र चंदन सिंह की दुबई में मौत की सूचना है। उन्होंने बताया कि दो से तीन माह तक युवक गांव में ही था। 5 दिसंबर को वह दुबई गया था। आज बृहस्पतिवार सुबह अपने पत्नी से वह फोन पर बात कर रहा था। अचानक उसने पेट दर्द की बात कहते हुए फोन काट दिया। कुछ समय बाद उसकी कंपनी से फोन आया कि भगवान सिंह की मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी व चार नाबालिग बच्चों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कई सालों से दुबई की एक कंपनी में काम कर रहा था। उसकी आय से ही घर का खर्च चलता था। अब परिजन मृतक के शव का पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments