HomeBreaking Newsमृत्यु स्नान : यहां झील में डूबने से 07 युवकों की मौत,...

मृत्यु स्नान : यहां झील में डूबने से 07 युवकों की मौत, सभी शव बरामद

ADVERTISEMENTS

CNE DESK

हिमाचल के ऊना जनपद में आज सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यहां गोबिंदसागर झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोबिंदसागर झील में दोपहर के समय यह हादसा हुआ है। आते गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास दोपहर के समीप मोहाली, पंजाब के रहने वाले एक ही परिवार के 07 युवक मंदिर दर्शन के बाद नहाने के लिए झील गये थे। जैसे ही वह झील में उतरे कई युवक डूबने लगे, बचाने के प्रयास में एक के बाद एक सभी सात युवक डूब गयेा ऊना के एसपी अरिजीत सेन के अनुसार सूचना पर बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। मदद के लिए गोताखोर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद सभी 07 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में पवन कुमार (35), रमन कुमार (19), लाभ सिंह (17), लखवीर सिंह (16), अरुण (14), विशाल (18) और शिवा (16) हैं। वहीं, सीएम हिमाचल जयराम ठाकुर ने ऊना जिले के अंदरोली में गोबिंदसागर झील में 07 लोगों के डूबने की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments