HomeUttarakhandAlmoraDeaf Olympic : भारत ने रचा इतिहास, टीम चैंपियनशिप पर कब्जा, जीता...

Deaf Olympic : भारत ने रचा इतिहास, टीम चैंपियनशिप पर कब्जा, जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER

Deaf Olympic, Brazil : ब्राजील में चल रहे डेफ ओलिमपिक में भारत ने पहली बार बैडमिंटन में स्वर्ण पदक gold medal in badminton जीता है। भारत ने फाइनल में जापान को 3-1 हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ओलंपिक में पूनम तिवारी चीफ कोच के रूप में भारतीय बैडमिंटन टीम का नेतृत्व कर रही हैं। इसी के साथ सोनू आनंद सहायक कोच के रूप में टीम में हैं। इस ओलंपिक में टीम चैंपियनशिप खेली गयी, जिसमें 4 पुरुष व 4 महिलाओं ने भाग लिया। टीम में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में अभिनव शर्मा, रोहित भाकर, महेश, रितिक, शेर्या शर्मा, गौरांशी, जेर्लिन, आदित्य कुमार शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 14 मई तक जारी रहेगी

इधर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम व उनके कोच पूनम तिवारी को बधाई प्रेषित की है तथा भावी प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments