HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जाखनदेवी सड़क में डामरीकरण के लिए बांधी 12 मई तक की...

अल्मोड़ा: जाखनदेवी सड़क में डामरीकरण के लिए बांधी 12 मई तक की समयसीमा

ADVERTISEMENTS

✍️ विधायक मनोज तिवारी ने जल निगम के ईई को दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने सीवर लाइन कार्य के कारण क्षतिग्रस्त नगर के जाखनदेवी मोटरमार्ग में डामरीकरण कार्य हर हाल में आगामी 12 मई तक पूर्ण करने के निर्देश जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को दिये हैं।

विधायक श्री तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि ऐड़ाद्यो फर्नीचर से लेकर लक्ष्मेश्वर तक सड़क मार्ग में बिछाई जाने वाली सीवर लाईन के पाईपों का कार्य दिन के बजाय संध्याकाल से किया जाए। उन्होंने कहा है कि सीवर लाईन बिछाने के कार्य को तीव्रगति से पूर्ण किया जाय, ताकि क्षेत्र सहित नगर की जनता को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments