HomeBreaking NewsBig Breaking : कोसी नदी के किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश,...

Big Breaking : कोसी नदी के किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश, हुई शिनाख्त

ADVERTISEMENTS

✒️ मृतक के भाई ने पुलिस को बताई यह बात

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां गंगरकोट, सुयालबाड़ी के समीप कोसी नदी के किनारे एक शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह खैरना चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव गंगरकोट, सुयालबाड़ी के पास कोसी नदी किनारे पेड़ से लटका हुआ है। जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी दिलीप कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शव की शिनाख्त करवाई गई।

गहन पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक युवक मल्ला क्वारब का रहने वाला है। जिसके बाद उसके परिजनों पूछताछ हुई। मृतक की पहचान शिव नारायण उम्र 35 साल पुत्र शोबन सिंह, निवासी मल्ला क्वारब के रूप में हुई। इधर मृतक के भाई नंदन सिंह द्वारा मौके पर आकर शव की शिनाख्त की गई और पुलिस को बयान दिये। उन्होंने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था और बिना बताये कहीं चला गया था। फिलहाल पुलिस पड़ताल में प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर अपने स्तर पर जांच-पड़ताल कर रही है।

उत्तराखंड में यहां बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर पिता हुआ फरार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments