HomeBreaking NewsBreaking : पहाड़ी से नीचे कोसी नदी के पास मिली लाश, संदिग्ध...

Breaking : पहाड़ी से नीचे कोसी नदी के पास मिली लाश, संदिग्ध मौत, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS
  • शुक्रवार से चल रहे थे लापता, तीसरे दिन मिला शव

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

शुक्रवार से लापता चल रहे एक अधेड़ का शव पहाड़ी से नीचे कोसी नदी के किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

शव को कब्जे में लेती राजस्व पुलिस टीम

दरअसल, यह मामला आज रविवार का है। शव भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी के नीचे कोसी नदी के पास मिला है। शव की पहचान बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला वर्धो गांव निवासी हरिओम सिंह (58 साल) पुत्र जैमल सिंह के रूप में हुई है। उनकी लाश एक पहाड़ी के नीचे कोसी नदी किनारे मिली है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर आई। साथ ही रानीखेत से आई चिकित्सकों की टीम ने शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि बेतालघाट के तल्ला वर्धो निवासी हरिओम सिंह 26 नवम्बर को खैरना की तरफ गए थे। तीन दिन बाद वापस घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण उनकी खोजबीन में जुट गये। गांव के आस—पास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिले।

मौके पर पहुंचे ग्रामीण

आज रविवार के रोज सुबह के समय उनके परिजन वर्धो, बढेरी, भुजान के पास खोजबीन करते हुए पहुंचे तो कनवाड़ी की पहाड़ी के नीचे की तरफ कोसी नदी में उकना शव दिखाई दिया। शव के शिनाख्त के बाद सूचना पर राजस्व पुलिस पहुंची। भुजान के पटवारी गिरीश कुमार और बमस्यू के पटवारी मौके वीजेन्द्र आर्य ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मौत के संबंध में जांच की जा रही है। फिलहाल रानीखेत से आई चिकित्सकों की टीम ने शव का भुजान में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments