HomeAccidentBig Breaking : गोवर्धन पूजन के शुभ दिन घर आई लाशें, 03...

Big Breaking : गोवर्धन पूजन के शुभ दिन घर आई लाशें, 03 परिवारों में छाया मातम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

आज शुक्रवार को यहां गोवर्धन पूजन के शुभ दिन तीन परिवारों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पुलिस उनके शवों को त्योहार के दिन घर लेकर पहुंच गई। यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है, जहां तीन दोस्तों की मौत दीपावली की रात एक कार हादसे में हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले अंकित (30 वर्ष) गत रात्रि दीपावली पूजन के बाद कार से दीपावली का सामान खरीदने निकला। उसने अपने पड़ोस में रहने वाले दो दोस्त रानू सिंह (42 वर्ष) व कपिल (40 वर्ष) को भी अपनी कार में बैठा लिया। तभी गांव के बाहर गढ़ रोड पर उनकी तेज रफ्तार कार अमरपुर गांव के पास एक पेड़ में जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मुंडाली पुलिस ने तीनों लाशों को कार से बाहर निकाला। अंकित व कपिल का शव अगली सीट पर, जबकि रानू का शव कार की पिछली सीट पड़ा मिला।

इन तीन युवकों की शिनाख्ती में समय लग गया। आज शुक्रवार को पुलिस तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उनके घर लेकर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि तीनों मृतकों के घर अगल—बगल ही थे। यह तीनों युवकों में बहुत गहरी दोस्ती थी। परिवार वाले उस पल को कोस रहे हैं जब दीपावली पूजन के बाद यह तीनों कार में सवार होकर खरीददारी करने बाजार निकल गये थे। गोवर्धन पूजन का यह शुभ त्योहार तीनों परिवारों की खुशियां ही लील गया। इस घटना के बाद से सिर्फ इन तीन परिवारों में ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments