रोशनी की पाप लीला,डर्टी स्टोरी, पार्ट 2 : पहले पार्ट में आपने पढ़ा कि किस तरह लखनऊ की रोशनी खान ने निर्ममता से अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। उसकी पाप लीला का यहीं पर अंत नहीं है। पुलिस पूछताछ में कई अन्य खुलासे हुए हैं, जिसे हम अपने पाठकों के समक्ष रोशनी की पाप लीला पार्ट 2 में साझा कर रहे हैं।
CNE DESK/रोशनी खान उर्फ नाज और उसके प्रेमी उदित जायसवाल से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने रट्टू तोते की तरह सब सच उगल दिया है। कहानी के कुछ ऐसे पहलू पता चले हैं, जिने सुनकर मजबूत दिल वाले इंसान की भी रूह कांप जाये।

सेक्सी डांस का उदित दिवाना, बेटी डिस्टर्ब कर रही थी
रोशनी ने हत्या की वजह में जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। उसने बताया कि गत 13 जुलाई की रात बेटी पहले अपने पापा से मिलने की जिद कर रही थी। वहीं, दूसरी ओर मेरे प्रेमी के आने का समय हो रहा था। इसलिए पीटकर उसे बिस्तर पर लेटा दिया।

थोड़ी देर बाद उदित घर आ गया। तब हमने शराब पी और डीजे बजाकर उदित के आगे मैं टू-पीस डांस करने लगी। तभी बेटी 7 साल सायनारा उर्फ सोना जग गई और उसने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
रोशनी खान ने आगे बताया कि बेटी को पहले उसने चुप कराने के लिए जमकर पीटा, लेकिन वह नहीं मानी। उदित को भी गंदे अंकल कहा। जिससे मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं उसके पेट पर खड़ी हो गई। दूसरी ओर उदित ने चीख दबाने के लिए उसका मुंह दबाया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। उसके बाद फिर हमने शराब और मीट मंगाकर जमकर मनोरंजन किया।
शव ठिकाने नहीं लगा पाने का अफसोस
इस जालिम मां को अपनी बेटी की हत्या का नहीं, बल्कि उसके शव को ठिकाने नहीं लगा पाने का अफसोस है। उसने पुलिस को बताया कि हमने कत्ल करने के बाद बॉडी को बेड के अंदर रख दिया। शराब पी और फिर उसी बेड पर संबंध बनाते हुए सो गए। दूसरे दिन 14 जुलाई को शव ठिकाने लगाने और पति को बेटी की हत्या में फंसाने की योजना पर काम किया।
खबर विस्तार से जानने के लिए पूर्व प्रकाशित समाचार पढ़ें , Click Now —
रोशनी खान : सैक्स, लग्जरी लाइफ और नशे की शौकीन औरत की पाप लीला
प्रेमी ने बेटी से की थी गलत हरकत, जेठ को फंसा दिया
रोशनी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ रहने के लिए उसने तीन माह पहले बेटी के साथ रेप करने के आरोप में जेठ, सास और दोनों ननद को जेल भिजवा दिया था। जबकि यह गंदी हरकत तो उदित ने की थी।
बेशर्म मां को बेटी के कत्ल का अफसोस नहीं !
इस बेशर्म मां और उसके प्रेमी को मासूम की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। पुलिस को उन्होंने बताया कि यह प्लान तो काफी समय से बना रहे थे। कत्ल के दूसरे दिन 14 जुलाई की सुबह इन लोगों ने मृतका 7 साल की सोना के खून से सने कपड़ों को निकाल कर एक पॉलिथीन में रख दिया और उसे दूसरा कपड़ा पहना दिया। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने की जगह खोजने के लिए निकल गए। दोनों गोमती किनारे झूले लाल घाट की तरफ गए। वहां निर्माणाधीन पुल की तरफ शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
बच्ची के शव को इंदिरा नहर में भी फेंकने का प्लान बनाया था, लेकिन दूरी अधिक होने और रास्ते में पकड़े जाने से प्लान को ड्राप कर दिया। 14-15 जुलाई की रात करीब 3:15 बजे रोशनी ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 को फोन हत्या की सूचना दी। इसके बाद रोशनी थाने पहुंच गई। रोशनी कंधे पर कपड़ों का बैग टांग रखी थी, जिससे सबको लगे कि वह घर पर नहीं थी।
होटल में भी रूके
रोशनी के प्रेमी उदित ने बताया कि दोनों ने खुद को बचाने के लिए हुसैनगंज स्थित एक होटल को किराए पर लिया, ताकि पुलिस पूछताछ करे तो बता सकें कि बच्ची पर बुरा असर न पड़े, इसलिए प्राइवेट टाइम बिताने के लिए होटल में कमरा लिया था। इसी का फायदा उठाकर शाहरुख बेटी को अगवा करके ले गया। हत्या करके गोमती के किनारे फेंक दिया।
जिस मोबाइल में थे राज वह बेच दिया
इन शातिरों ने अपने मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट कर दिया। मोबाइल में उनके क्लबों में आने-जाने और क्लाइंट की लिस्ट के साथ कई आपत्तिजनक वीडियो थे। उसमें बच्ची से रेप को लेकर पूरे परिवार को जेल पहुंचने तक की बातचीत का ऑडियो भी था।
बाद में दोनों ने अपने मोबाइल का डेटा डिलीट करने के बाद नाका में एक मोबाइल की दुकान पर आठ हजार में बेच दिए। फिलहाल पुलिस दोनों मोबाइल बरामद कर उनका डेटा रिकवर कराने की कोशिश कर रही है।

