HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: सामान्य प्रसव से कन्या जन्मी और बाद में दुर्गा की...

ALMORA NEWS: सामान्य प्रसव से कन्या जन्मी और बाद में दुर्गा की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवालिया निशान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद एक महिला ने दम तोड़ दिया। एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा हो गया है। मामला गत सोमवार की रात्रि का है। महिला प्रसव के लिए महिला अस्पताल पहुंची और कुछ देर बाद सामान्य प्रसव से महिला ने एक बच्ची का जन्म दिया। मगर बाद में महिला की जान चले गई।
हुआ यूं कि जिले के विकासखंड ताकुला के खीराकोट निवासी गर्भवती 25 वर्षीया महिला दुर्गा भाकुनी पत्नी कैलाश सिंह को प्रसव पीड़ा लगी, तो परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोमेश्वर लाये, जहां से उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर किया गया। इसके बाद सोमवार रात परिजन उसे महिला अस्पताल अल्मोड़ा लाए। जहां करीब नौ बजे के आसपास उसे भर्ती कराया गया।
भर्ती कराने के लगभग एक घंटे बाद दुर्गा भाकुनी ने सामान्य प्रसव से बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि सामान्य प्रसव के बाद महिला का जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मगर कुछ देर बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद आनन—फानन में चिकित्सकों की टीम मौक पर पहुंची। हालत बिगड़ने के बाद उसे बचाने का प्रयास हुए, आखिरकार उसने दम तोड़ ही दिया। इस घटना से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। हाल में ऐसी मौतों को लेकर हंगामा हो चुका है और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े किए जा चुके हैं। अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा. प्रीति पंत का कहना है कि प्रसूता दुर्गा का पल्स रेट गड़बड़ा गए और ब्लड प्रेशर अत्यंत लो हो गया। उसे बचाने का हर संभव प्रयास हुआ, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments