HomeBreaking Newsदंगल गर्ल 'बबीता फोगाट' सुहानी भटनागर का महज 19 साल की आयु...

दंगल गर्ल ‘बबीता फोगाट’ सुहानी भटनागर का महज 19 साल की आयु में निधन

ADVERTISEMENTS

📌 मौत की सामने आई यह वजह

Suhani Bhatnagar Dies: एक अत्यंत दुखद खबर आई है। चर्चित व सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का ​किरदान निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का सिर्फ 19 साल की आयु में निधन हो गया है। आज उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलिवुड इंटस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अल्प आयु में उनकी मौत से हर कोई हैरान है।

ज्ञात रहे कि आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार सुहानी भटनागर ने निभाया था। उनके अभिनय की सभी ने बहुत तारीफ की थी। आज शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया है। वह सिर्फ 19 साल की थीं। फरीदाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

यह बताया जा रहा मौत का कारण

सुहानी की मौत की भी एक अजीब वजह बताई जा रही है। खबरों के अनुसार कुछ समय पूर्व सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उपचार के लिए उन्हें दवा दी गई थी, जिसका साइड इफेक्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इन दवाओं की वजह से उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और इसी कारण उनकी मौत हो गई।

सुपरहिट फिल् ‘दंगल’ से मिली थी लोकप्रियता

अभिनेत्री सुहानी भटनागर ने वर्ष 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाई। इस फिल्म में गीता और बबीता दो बहनें थीं। दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट ने ही गजब का अभिनय किया था। इसके अलावा सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments