HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : पूरे 10 घंटे बाद यातायात के लिए खोला गया...

Big Breaking : पूरे 10 घंटे बाद यातायात के लिए खोला गया क्षतिग्रस्त हुआ क्वारब पुल, पूरा दिन चला रिपेयरिंग का काम, शाम 7.30 बजे से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा/नैनीताल

आज सुबह गाडर टूटने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ऐतिहासिक क्वारब पुल आखिरकार पूरे 10 घंटे बाद शाम 7.30 बजे से यातायात के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार पूरा दिन विभागीय टीम रिपेयरिंग के काम में जुटी रही। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा। भारी वाहनों के लिए मार्ग खुल जाने से तमाम लोगों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि यहां अल्मोड़ा — हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग को जोड़ने वाला कोसी नदी पर बना क्वारब पुल आत तड़के सुबह अचानक गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के बीचों—बीच एक बड़ा गड्ढा हो गया। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों व पैदल यात्रियों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया था। सुरक्षा के लिहाज से सुबह के समय बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Big Breaking, Almora : जंगल में मिली जिम ट्रेनर की लाश, हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों की सूचना पर क्वारब चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट, कानि नंदन भाकुनी, नरेंद्र मेहता व एनएच से तय्यब खान, एनएच रानीखेत से पूजा बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, नैनीताल के वर्क ऐजेंट चंद्रशेखर कांडपाल आदि मौके पर पहुंचे।

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

आनन—फानन में हाईवे पर यातायात बड़े वाहनों के लिए रोकते हुए खैरना बैरियर से वाहनों को वाया रानीखेत तथा अल्मोड़ा से भी वाया कोसी होते हुए भेजा गया। अल्मोड़ा से आने वाले तमाम ट्रकों, माल वाहकों को भी वापस क्वारब से वापस जाना पड़ा। हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

इस बीच एनएच से सहायक अभियंता एमसी जोशी, जेई जगत बोरा, वर्क एजेंट चंद्रशेखर कांडपाल व निर्माण कंपनी के तैय्यब खान के नेतृत्व में विभागीय टीम दिन भर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करवाते रहे। काफी श्रम के बाद और लगातार कार्य करते हुए शाम 7.30 बजे से यह मार्ग अब बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

अलबत्ता यह समस्या का अस्थायी निराकरण ही माना जा रहा है। चूंकि यह पुल काफी जर्जर हो चुका है और भविष्य में भी किसी प्राकृतिक आपदा के दौरान नुकसान हो सकता है। आवश्यकता है कि सरकार इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग में नये पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाये।

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments