Someshwara News: तहसील की ग्रामसभा भाट नयाल ज्यूला में अतिवृष्टि ने पेयजल व सिंचाई योजनाओं को किया क्षतिग्रस्त, भारी वर्षा से ऊफने नालों ने पहुंचाया नुकसान
आज तड़के हुई अतिवृष्टि ने सोमेश्वर तहसील की ग्रामसभा भाट नयाल ज्यूला में काफी क्षति पहुंचाई है। भारी बारिश से क्षेत्र के सिमधार नाला व मैगड़ी नाला ऊफन पड़ा। पानी के तेज बहाव से ग्रामसभा की पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति पूर्ण रुप से ठप हो चुकी है। इसके अलावा सिंचाई टैंक व नहर भी टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अब काश्तकारों के सामने ऐन वक्त पर सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ने पेयजल योजनाओं व सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग की है।