HomeUttarakhandAlmoraडोबा : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

डोबा : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

ADVERTISEMENTS

➡️ देवी मंदिर में गूंजे मां के जयकारे, सैकड़ों ने किया प्रसाद ग्रहण

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। मां वैष्णव देवी मंदिर डोबा में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आकर हेल्थ चेकअप कराया। साथ ही मंदिर में भी सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि मां वैष्णव देवी मंदिर डोबा में चल रहे श्री रामचरित मानस के नवाह्न पारायण के सामूहिक पाठ का समापन आज शुक्रवार को हवन, पूजन व भंडारे के साथ हुआ। इस मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा। जिसमें शंकर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी से चिकित्सकों की टीम पहुंची।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

चिकित्सकों ने मरीजों की नि:शुल्क जांच की व दवा वितरण भी किया। शिविर में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक वाईके शर्मा, डॉ. गीता शर्मा, डॉ. कुंती हरबोला आदि मौजूद रहे।

इधर कार्यक्रम के अंत में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन गुरूरानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। भंडारे में दूर—दूर से श्रद्धालुजनों ने शिरकत की। संपूर्ण कार्यक्रम में अमित गुरूरानी व कमल तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई। मंदिर समिति ने सहयोग देने वालों का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments