HomeBreaking Newsमछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, आज बरामद हुआ...

मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, आज बरामद हुआ शव

ADVERTISEMENTS

किच्छा। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में बुधवार रात बेगुल डैम में मछली मारने गए युवक को मगरमच्छ खींच ले गया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक शव नदी से बरामद कर लिया। शव के कमर के नीचे का हिस्सा गायब है। माना जा रहा है कि उसे मगरमच्छ ने खा लिया होगा।

बुधवार शाम डैम में खींच ले गया था मगरमच्छ

मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय सुखरंजन पुत्र विकास गोलदार निवासी नई बस्ती शाहदौरा थाना पुलभट्टा बुधवार शाम शक्तिफार्म निवासी रिश्तेदार के 15 वर्षीय बच्चे के साथ बेगुल डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसे मगरमच्छ पानी में खींच कर ले गया।

सुखरंजन को मगरमच्छ के खींच ले जाने पर उसके साथ गया बच्चा घबरा गया और बिना कुछ बोले चुपचाप देर शाम अपने घर शक्तिफार्म पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मत्स्य विभाग भी नाव लेकर रात एक बजे तक ग्रामीणों की मदद से शव बरामद करने में जुटा रहा। देर रात तक सुखरंजन का कुछ पता नहीं चला। एक बजे के बाद रेस्क्यू बंद कर दिया गया। गुरुवार सुबह ग्रामीण पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह के साथ एक बार फिर शव की तालाश में जुट गए। इसी दौरान डैम के मुहाने से लगभग सौ मीटर की दूरी पर युवक का सिर दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।

कमर के नीचे का हिस्सा गायब

मगरमच्छ सुखरंजन को कमर से पकड़ कर खींच कर डैम में ले गया, जिससे उसकी कमर के नीचे के हिस्से नहीं मिला। शव बरामद होने की सूचना पर बरा चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह ने प्रशासन से सुखरंजन के परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

31 दिसंबर 2024 तक बढ़ी प्रधानमंत्री आवास योजना – पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments