HomeUttarakhandAlmoraखेल—खिलाड़ी : अल्मोड़ा जिले की क्रिकेट अंडर 19 टीम का होगा चयन,...

खेल—खिलाड़ी : अल्मोड़ा जिले की क्रिकेट अंडर 19 टीम का होगा चयन, तैयारियां पूरी

ADVERTISEMENTS

⏩ 11 जनू से रानीखेत के हर सिंह मैदान में होगी जिला क्रिकेट लीग

⏩ क्रिकेट क्लब और खिलाड़ी राधा स्पोर्ट्स, रानीखेत में करें संपर्क

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

⏩ पंजीकरण की अंतिम तिथि 09 जून, 2022

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन 11 जून से होगा। सी.ए.यू. के निर्देशानुसार एसोसिएशन के द्वारा अंडर 19 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग 11 जून (शनिवार) 2022 से रानीखेत के हर सिंह मैदान में होगी।

⏩ उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में सीनियर क्रिकेट लीग के बाद जिले के अंडर 19 खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन लीग आयोजित करा रही है, जिसमें 1 सितम्बर 2003 के बाद जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।

⏩ उन्होंने बताया कि जो भी क्लब अथवा खिलाड़ी क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करना चाहता है वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के कार्यालय राधा स्पोर्ट्स, रानीखेत में सम्पर्क कर सकते हैं।

⏩ खिलाड़ी एवं क्लब के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 जून 2022 तय की गई है।

⏩ किसी भी खिलाड़ी को प्रतिभाग करने के लिए विगत तीन वर्षों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं जन्मप्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ देना अनिवार्य होगा।

⏩ उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट जी ने बताया कि सीएयू के नई गाइड लाइन्स के अनुसार जिले के खेल प्रेमी जो क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाना चाहते हैं वो मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

⏩ बिना मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में खेल कर रहे खिलाड़ी सीएयू की किसी भी प्रतियोगिता या ट्रायल में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। लीग मैचों के प्रदर्शन के आधार पर ही जिले की अंडर 19 टीम का चयन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments