HomeUttarakhandNainitalबार क्लब की टीम ने जीता क्रिकेट मैच का फाइनल, नीरज पाठक...

बार क्लब की टीम ने जीता क्रिकेट मैच का फाइनल, नीरज पाठक चुने गये मैन आफ द मैच

ADVERTISEMENTS

गरमपानी (नैनीताल)। खैरना स्थित चुआरी के मैदान में फैन्टसी किक्रेट क्लब खैरना द्वारा आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मैंच बुधवार को कालिका मोड और बार क्लब के बीच खेला गया। कालिका मोड की टीम टीम ने टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 99 रन में पूरी टीम सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बार क्लब की टीम ने 9 विकेट पर 17 ओवर में 105 रन बनाकर रोमांचक मैंच जीत लिया। विजेता और उपविजेता की टीमों को यूथ काग्रेंस के महासचिव प्रदीप सिंह नेगी ने ट्राफी प्रदान की कर पुरस्कार वितरित किए। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज अभिषेक बेस्ट बॉलर सुनील भट्ट और मैन ऑफ द मैच नीरज पाठक को चुना गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चन्द्र आर्य,एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत जलाल ने कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष जीतू त्रिपाठी ,सचिव नितिन सिंह,संतोष सिंह ,संजय त्रिपाठी,हेम चन्द्र लोहनी,धीरज पनौरा,विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments