बागेश्वर। कोरोना ने कल बागेश्वर जिले में भले ही गांधी जयंती का अवकारश मनाया हो लेकिन आज उसने जोरदार कमबैक किया है। आज जनपद में 19 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि नौ लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद चिकित्सालय से घर भेजा गया है। हालांकि अभी वे कुछ और दिन आइसोलेशन में रहेंगे। अब जिले में 81 कोरोना संक्रमित चिकित्सालय में उपचार करवा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 370 लोगो के सैंपल भेजे गये। अब तक 19328 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 635 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 551 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 81 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 3 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 19 नए केस आए हैं तथा 9 मरीज को आज डिस्चार्ज किया गया है।
बागेश्वर ब्रेकिंग : एक दिन के अवकाश के बाद कोरोना का जबरदस्त कम बैक, 19 नए मरीज मिले, नौ घर लौटे
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

