HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कई दिन की सुस्ती के बाद कोरोना का फिर...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कई दिन की सुस्ती के बाद कोरोना का फिर धमाका, 30 नए मरीज मिले, 37 को घर भेजा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर। कोरोना ने पिछले कई दिनों की सुस्ती के बाद आज फिर जिले में धमाका कर दिया। आज जनपद में 30 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। जबकि 37 को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। जिले में अब 84 एक्टिव केस दिखाए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 402 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 17739 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 609 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 522 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 84 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 3 की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 30 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 37 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments