HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : वार्ड 3 में भारत रत्न पंत को पुष्पांजलि के...

लालकुआं न्यूज : वार्ड 3 में भारत रत्न पंत को पुष्पांजलि के साथ कोरोना वारियर्स का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 133 वीं जयंती वार्ड नंबर 3 के सामुदायिक भवन के प्रांगण में कोरोना काल के चलते बहुत सादगी पूर्ण तरीके से बनाई गई। जिसमें भारत रत्न पंत को श्रद्धांजलि देने वालों ने मुंह पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग अपनाते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और कोरोना वायरस वारियर्स को सम्मानित किया गया।

जिसमें शहर कोतवाल सुधीर कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला और सांसद प्रतिनिधि हेमंत लक्ष्मण खाती को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, अरुण प्रकाश, पुष्पेंद्र मिश्रा, राजेश नरूला, संजीव शर्मा, नफीस, तौफिक, इस्तकार अंसारी, रोहन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक संजय अरोड़ा व डॉ. राजकुमार सेतिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments