HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में कोरोना पीड़ित ने तोड़ दम, कोविड की...

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में कोरोना पीड़ित ने तोड़ दम, कोविड की गाइड लाइन के अनुसार आज हुआ अंतिम संस्कार,पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा में कोरोना से फिर एक मौत हो गई है। यहां कोरोना संक्रमण के चलते बेस अस्पताल भर्ती की गई 74 वर्षीय ​वृद्धा ने दम तोड़ दिया है। उसे सांस लेने में तकलीफ थी और हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी कि उसने दम तोड़ दिया। पीएमएस डॉ. एससी गड़कोटी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीती 28 अक्टूबर को महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। गत दिवस उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और दोपहर करीब 1.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वह रानीखेत निवासी थीं। बेस अस्पताल में होने वाली यह दूसरी मौत है, जबकि जनपद में मौत का आकड़ा कई अधिक है। महिला का आज कोविड की गाइड लाइन के अनुसार पूर्व ​निर्धारित स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। इधर कोरोना को लेकर हो रही मौतों का आंकड़ा प्रदेश और जनपद में नही रूक पाना चिंताजनक पहलू है। आज जहां अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है और स्कूल खोल दिए गये हैं, वहीं कोरोना संक्रमण का दौर भी चल रहा है। इसके लिए बेहद सावधान रहने व प्रशासन द्वारा समय—समय पर जारी गाइड लाइन के अनुपालन की सख्त आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments