HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में कोरोना पाजिटिव महिला की मौत, देर...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में कोरोना पाजिटिव महिला की मौत, देर रात तोड़ा दम, डायरिया की शिकायत पर आई थी चिकित्सालय में

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती मुजफ्फरनगर निवासी एक 25 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की कल रात मौत हो गई। महिला अनीमिया, उल्टी—दस्त की शिकायत पर एक जून को एम्स में लाया गया था जहां उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया था। उसकी रिपोर्ट कल ही कोरोना पाजिटिव आई और देर रात उसकी मौत हो गई। एम्स प्रशासन ने इसकी जानकारी सर्विलांस अधिकारी को दे दी है। अब उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलाव मुजफ्फरनगर के पुरकाजी का एक 26 वर्षीय युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया है। वह भी एक जून को एम्स ओपीडी में आया था उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम गूनाल निवासी एक 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। यह व्यक्ति 31 मई को मुंबई से ऋषिकेश पहुंचा था, जिसे प्रशासन द्वारा 1 जून को एम्स की ओपीडी में चैकअप के लिए लाया गया था । जहां इसका कोविड सैंपल लिया गया। इस व्यक्ति को सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में कोरंटाइन किया गया था।
दूसरा केस पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी एक पुरूष 26 वर्षीय एवं तीसरा केस मुजफ्फरनगर निवासी एक 25 वर्षीया महिला की है। यह दोनों पेशेंट बीती 1 जून को एम्स ओपीडी में आए थे। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी इस महिला को अत्यधिक अनीमिया, उल्टी एवं डायरिया की शिकायत होने पर एम्स आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था, जहां कल कोविड संक्रमित 25 वर्षीया महिला की मृत्यु हो गई है। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इनके कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी को से दी है।
इसके अलावा 8 अन्य केसों में भी कोविड पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। जिनमें उत्तरकाशी के 2, टिहरी का 1, कोटद्वार के 2, यमकेश्वर के 2 व 1 पौड़ी क्षेत्र का है। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments