HomeBreaking Newsब्रेकिंग अयोध्या : राम की नगरी पहुंचा कोरोना, गर्भवती मिली पॉजिटिव

ब्रेकिंग अयोध्या : राम की नगरी पहुंचा कोरोना, गर्भवती मिली पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS

पियूष मिश्रा

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। जनपद में एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। जांच के लिए उसका सैम्पल एक प्राईवेट हास्पिटल द्वारा लिया गया था। जिसकी पैथकाइन्ड लैब में जांच हुई थी। जांच में महिला की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। अभी महिला किसी भी प्रकार के बाहरी कॉन्टैक्ट से इंकार कर रही है।

उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन उक्त प्रकरण में किया जा रहा है। वहीं प्रकरण में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला दर्शननगर की रहने वाली है। महिला की उम्र 25 वर्ष बतायी जा रही है। महिला के संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ से आई है।

जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments