HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : पुलिस के दरोगा की कोरोना ने ली जान, मल्लीताल...

कोरोना ब्रेकिंग : पुलिस के दरोगा की कोरोना ने ली जान, मल्लीताल थाने में थे तैनात

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जिले के मल्लीताल कोतवाली में तैनात विशेष श्रेणी के एक उपनिरीक्षक की कोरोना से मौत हो गई। विशेष श्रेणी उपनिरीक्षक 56 वर्षीय केशव लाल मूलत: पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। बताया गया है कि उन्हें दो दिन से हल्का बुखार था।
काशीपुर ब्रेकिंग : मौत ने सड़क चलते बैंक के सुरक्षाकर्मी को बनाया शिकार, अपनी ही बंदूक से चली गोली और हो गई मौत
बाद में बदन टूटने की शिकायत भी महसूस होने लगी। वे कुछ दिन से अपनी बैरेक में ही आराम कर रहे थे। इसके चलते मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज : बच्ची के शोषण के आरोप में हरिद्वार की पूर्व सिविल जज दीपाली शर्मा बर्खाश्त
जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले। इस पर उन्हें एंबुलेंस से हायर सेंटर हल्द्वानी भेज दिया गया, लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में दरोगा केशव लाल की मौत की पुष्टि हुई है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज : उमेश के खिलाफ दर्ज केस निरस्त, सीएम पर आरोपों की जांच करेगी सीबीआई : हाईकोर्ट
कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही दरोगा केशव लाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments