HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एसटीएच से आधी रात को फरार हो गई कोरोना...

ब्रेकिंग न्यूज : एसटीएच से आधी रात को फरार हो गई कोरोना संक्रमित गर्भवती, आज दिन में मिली अपनी गदरपुर स्थित ससुराल में

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। एसटीएच में भर्ती एक गर्भवती कोरोना संक्रमित महिला गुरुवार की रात अचानक अपने बेड से लापता हो गयी। पुलिस ने बामुश्किल उसे गदरपुर स्थित उसकी ससुराल से ढूंढ निकाला। महिला पर पुलिस ने चिकित्सालय से फरार हो जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी एक युवक की गदरपुर में ससुराल है। पत्नी के गर्भवती होने के कारण उसे एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का कोरोना टेस्ट कराया तो वह कोरोना पाजिटिव निकली। चिकित्सकों ने उसे गायनी वार्ड में भर्ती कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह रात को नौ बजे खाना खाकर सो गई थी। रात करीब दो बजे स्टाफ ने बेड पर देखा तो वहां कोई नहीं था। काफी देर तक तलाश करने के बाद रात में ही अस्पताल प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया। सुबह मेडिकल कालेज चौकी को कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के गायब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई। महिला को उसके हाल निवास पते पर भवाली में तलाशा गया। पुलिस ने बताया कि महिला गदरपुर में मिली है। गदरपुर में महिला की ससुराल है। अब पुलिस ने कोरोना संक्रमित इस महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

https://creativenewsexpress.com/kundan-chufal-of-lalkuan-rakesh-aggarwal-of-rishikesh-and-sanjeev-saini-of-bhaniawala-became-members-of-the-forest-development-corporation/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments