HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित चार लोगों ने तोड़ा...

कोरोना ब्रेकिंग : एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित चार लोगों ने तोड़ा दम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 4 कोविड पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि धीरवाली,ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 60 वर्षीय पुरुष जो कि बीते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल हरिद्वार से रेफर होकर एम्स आया था। उक्त व्यक्ति को छाती में दर्द व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। उक्त मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां बृहस्पतिवार देरशाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

दूसरा मामला भगवानपुर, रुड़की हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय पुरुष जिसे 15 अगस्त को हरिद्वार जिला अस्पताल से एम्स इमरजेंसी में रेफर किया गया था। जिसे पिछले कुछ दिनों से बुखार व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। मरीज का कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड रखा गया था। जहां उसकी बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरा मामला ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति जो कि हाईपरटेंशन से ग्रसित था, जिसे पिछले दो दिनों में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर बीती 17 अगस्त को एम्स में इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। मरीज की सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां बृहस्पतिवार देररात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

विकासनगर, देहरादून निवासी 58 वर्षीय महिला जिसे गंभीर अवस्था में बीते बृहस्पतिवार को हिमालयन अस्पताल से एम्स इमरजेंसी में रेफर किया गया था। उक्त महिला को पिछले 10 दिनों से सांस लेने में तकलीफ, चार दिन से बुखार से साथ ही बेचैनी की शिकायत थी। हाईपरटेंशन की बीमारी से ग्रसित इस मरीज के कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां बृहस्पतिवार देरशाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments