HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कोरोना संक्रमित की बेस अस्पताल में मौत, कोविड...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कोरोना संक्रमित की बेस अस्पताल में मौत, कोविड 19 की गाइड लाइन के तहत होगा अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। यहां कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति ने बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया है। नगर के बेस अस्पताल में कोरोना संक्र​मण से यह पहली मौत है, जबकि जनपद में कोरोना से मरने वालों का आकड़ा अब 04 हो चुका है। मामले की सीएमओ सविता हयांकी व पीएमस डॉ. एचसी गड़कोटी ने पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से दौलाघट निवासी एक 48 वर्षीय व्यक्ति की गत दिवस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसे बेस अस्पताल भर्ती किया गया था।

मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उसे आक्सीजन लगाई गई। फिर भी हालत स्थिर न होने पर उसे हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी हो रही थी, इसी बीच देर रात उसकी मौत हो गई। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव का शव अस्पताल में ही रखा है और आज उनका अंतिम संस्कार कोविड—19 के नियमों का पालन करते हुए प्रशासन की देखरेख में होगा।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

उल्लेखनीय है कि यह जनपद में कोरोना से हुई अब तक की चौथी मौत है। इधर घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो नाबालिग बच्चों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक भारतीय सेना से रिटायर थे तथा उन्हें इससे पूर्व किसी किस्म की कोई दिक्कत नही थी। गत शाम जब सांस लेने में कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उन्हें बेस ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। व्हाट्सएप ग्रुप

ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड सचिवालय के अनुसचिव की कोरोना से मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : चलती कार में बाजपुर की युवती से कैलाखेड़ा में गैंगरेप की कोशिश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments