HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कोविड केयर सेंटर नरेंद्र पैलेस से कोरोना संक्रमित फरार,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कोविड केयर सेंटर नरेंद्र पैलेस से कोरोना संक्रमित फरार, घर में मिला

बागेश्वर। होटल नरेंद्र पैलेस स्थित कोविड केयर सेंटर से एक कोरोना पाजिटिव मरीज भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की और रात में उसे पकड़ लिया। इससे पहले भी यह मरीज यहां से निकल भागा था लेकिन तब पुलिस ने उसे पकड़ कर दोबारा कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया था। इस बार पुलिस ने दोबारा उसे उसके गरूड़ स्थित घर से पकड़ कर कोविड केयर सेंटर में पहुंचा दिया है। कोविड केयर सेंटर नरेंद्र पैलेस की प्रभारी कंचन टोलिया ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।
बागेश्वर न्यूज: इस बार कालका मंदिर परिसर या रामलीला मैदान में लगेगा आतिशबाजी बाजार, 200 ग्राम से भारी पटाखा बेचने पर पाबंदी
पुलिस के मुताबिक कोरोना संक्रमित टीट बाजार सिटौली निवासी पूरण सिंह पुत्र गोपाल सिंह इससे पहले भी कोविड केयर सेंटर से भाग निकला था। तब पुलिस ने उसे पकड़ कर दोबारा कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया था।
बागेश्वर ब्रेकिंग : जंगल में घास काटने गई किशोरी पर तेंदुए का हमला, खूंखार जंगली जानवर से खूब लड़ी करीना, अंतत: भागा तेंदुआ
कल यानी दो नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे जब प्रभारी ने सेंटर में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली तो पूरण सिंह सेंटर में नहीं मिला। उसकी तलाश करने पर भी जब वह नहीं मिला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ महामारी अधिनियम विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। उसे रात को उसके घर से पकड़ कर दोबारा सेंटर में भर्ती करा दिया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments