HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोरोना हाई रिस्क श्रेणी में आए दंपत्ति की 15 साल...

अल्मोड़ा : कोरोना हाई रिस्क श्रेणी में आए दंपत्ति की 15 साल की बेटी का आकस्मिक निधन, ​पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में एक हाई रिस्क श्रेणी में रखे गये माता—पिता ने बड़ी लापरवाही कर दी।​ जिससे उनका व अन्य लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। इन्होंने अपनी 15 साल की बेटी की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचित किए उसका ​अंतिम संस्कार कर डाला है। जिसके बाद उन पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आइये इस घटनाक्रम पर जरा गौर फरमाते हैं —
दरअसल, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होम क्वारंटाईन लोगों एवं संस्थागत क्वारंटाईन सैन्टरों की लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाय, तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हो। जिस पर आज थानाध्यक्ष दन्या संतोष तिवारी द्वारा थाना दन्या में दो लोगों के विरूद्ध धारा- 188 भाद.वि./51ख आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005/2/3 महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह है पूरा घटनाक्रम —
थानाध्यक्ष दन्या ने बताया कि मोहन सिंह पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम काफली, दन्या जो कि 16 जून, 2020 को दिल्ली से आने के बाद होमक्वारंटीन किया गया था, जिसकी रिर्पोट 19 जून को कोरोना पाॅजेटिव आने पर उसे बेस हाॅस्पिटल के आइसोलेशन सैन्टर में रखा गया था। मोहन सिंह के पिता पान सिंह पुत्र स्व. लछम सिंह एवं माता श्रीमती पार्वती देवी को हिदायत दी गयी थी कि उनका पूरा परिवार हाई रिस्क कान्टैक्ट की श्रेणी में आया है। यदि उनके परिवार में किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार के कोई लक्षण आते हैं तो वह तत्काल पुलिस, तहसील या मेडिकल स्टाफ को सूचित करेंगे। गत 19 जून को पान सिंह की पुत्री आशा बिष्ट उम्र-15 वर्ष की मृत्यु होने पर परिजनों द्वारा मृत्यु की सूचना प्रशासन को दिये बिना ही अन्तिम संस्कार कर दिया गया। मृत्यु की सूचना न देने पर पान सिंह एवं पार्वती देवी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments