HomeCovid-19कोरोना का कहर : 24 घंटे में मिले 2.16 लाख संक्रमित, 1184...

कोरोना का कहर : 24 घंटे में मिले 2.16 लाख संक्रमित, 1184 हार गये कोरोना से जंग, बढ़ रहा संक्रमण व मौत का आंकड़ा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने देश को हिला कर रख दिया है। बीते 24 घंटे में 2.16 लाख नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 1184 मरीजों की मौत हो गई है। देश में कोविड संक्रमितों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। गत दिवस अब तक के सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 61,695 मामले आये, जाहं कुल 349 मौते हुई हैं। इसके बाद छत्तीगढ़ में 135, दिल्ली में 112 और उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई। गुजरता में 81, कर्नाटक में 66 और मध्य प्रदेश में 53 मरीजों ने दम तोड़ा। पंजाब में 51 मरीजों की जान गई और यहां मौत की दर सबसे अधिक प्रति 100 लोगों पर 2.7 फीसदी रही। राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 22,439 मामले सामने आए। कोरोना वायरस की भयावह रफ्तार के चलते अब तक 16 राज्यों में हालात बिगड़ चुके हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से ठीक होने की दर घटती जा रही है। देश में अभी 88.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 15 लाख सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना की सक्रिय दर 10.46 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली। इसके अलावा देश में पहली बार एक दिन में 1.06 लाख सक्रिय केस बढ़े हैं। वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बंगाल में भी कोरोना संक्रमितों का तादात निरंतर बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments