HomeCovid-19Big Breaking : दिल्ली में कोरोना ने ढ़ाया कहर, 24 घंटे में...

Big Breaking : दिल्ली में कोरोना ने ढ़ाया कहर, 24 घंटे में 306 लोगों की मौत, 26 हजार से ज्यादा नये केस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना अब कहर बनकर टूट पड़ा है। लेटस्ट ख़बर यह आई है कि पिछले 24 घंटे में 306 लोगों ने दिल्ली में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा दिया है। 26 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस आज मिले हैं। आपको फिर याद दिला दें कि देश में कोरोना कहर ढ़ा रहा है। इसी बीच कई अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स की कमी भी देखने को मिल रही है। देश में कोरोना का नया आंकड़ा 3.14 लाख के पार पहुंच चुका है।

कोरोना वायरस देश में अब विकराल रूप ले चुका है। कोरोना मरीजों का दायरा बढ़ता जा रहा है। देश में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड कोरोना केस सामने आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में यहां पर 306 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 26 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव हो गए। दिल्ली में आज 26,169 नए केस सामने आए तो 19,609 मरीज ठीक हुए। दिल्ली में अब कुल 9,56,348 केस दर्ज हो चुके हैं। यह रिकार्ड हमें यदि डरा रहा है तो हमें डरना चाहिए। यदि डरे नही तो कोरोना को मजाक ही समझते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments