HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कल का भी रिकार्ड आज तोड़ दिया कोरोना ने,...

ब्रेकिंग न्यूज : कल का भी रिकार्ड आज तोड़ दिया कोरोना ने, 946 नए केस मिले, कुल संक्रमित ​हुए 22180, मरने वालों की संख्या 300 हुई

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/देहरादून। कोरोना ने आज अपना ही कल बनाया हुआ रिकार्ड तोड़ दिया। आज प्रदेश में कोरोना के 946 नए केस दर्ज किए गए । इसके अलावा 9 लोगों की मौत भी हुई। 508 लोगों ने कोरोना पर विजय प्राप्त करके घर की राह भी पकड़ी। प्रदेश में अब 22180 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों का आंकड़ा आज 300 हो गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)


आज देहरादून में सबसे ज्यादा 272 कोरोना के मरीज सामने आए। इसके बाद दूसरा नंबर आया उधमसिंह नगर का यहां 194 नए केस डिटेक्ट किए गए। हरिद्वार में आज 135 और नैनीताल जिले में 105 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी में 50, अल्मोड़ा में 48, ​टिहरी में 37, पौड़ी में 31, पिथौरागढ़ में 28 और रुद्रप्रयाग में कोरोना के 24 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा चंपावत में 20 और बागेश्वर व चमोली में आज एक एक मामला सामने आए है। प्रदेश में अब 6871 मरीज अलग अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं।


आज प्रदेश में कुल नौ कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा। इनमें से एम् में पांच ने, एसटीएच हल्द्वानी में तीन ने और बेस हास्पिटल कोटद्वार में एक मरीज ने अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments