HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : विकास भवन पर कोरोना का धावा, छह कर्मचारी कोरोना...

बागेश्वर ब्रेकिंग : विकास भवन पर कोरोना का धावा, छह कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद सभी कार्यालय दो दिन के लिए बंद, लोग परेशान

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। जिले के विकास भवन में चलने तीन विभागों के छह कर्मचारी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। इसी वजह से दो दिन के लिए विकास भवन को बंद कर दिया गया है।

विकास भवन का सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। विकास भवन के प्रवेश द्वार पर एक सूचना लगा दी गई है कि कोरोना की वजह से विकास भवन दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार विकास भवन में चलने वाले सांख्यकी विभाग में एक अधिकारी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग और डीआरडीए में भी एक एक कर्मचारी कोेरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बताया गया है कि इनमें से एक कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई थी जबकि शेष पांच की शुक्रवार की शाम को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विकास भवन को दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया।

लेकिन प्रशासन ने विकास भवन के बंद करने के फैसले की सूचना पहले जारी नहीं की इसवजह से अपने अपने कामों को लेकर विकास भवन आने वाले लोग आज परेशान रहे।

ब्रेकिंग न्यूज : लालकुआं की एसडीएम ऋचा सिंह कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ डा. रश्मि पन्त की रिपोर्ट निगेटिव

ब्रेकिंग न्यूज : रामगढ़ के ग्राम पाटा में महिला पर तेंदुआ झपटा

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments