HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: आज जिले में कल से दोगुने केस, फिर मोहल्ले—मोहल्ले कोरोना...

अल्मोड़ा न्यूज: आज जिले में कल से दोगुने केस, फिर मोहल्ले—मोहल्ले कोरोना सक्रिय , सतर्कता जरूरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एक बार फिर कोरोना ने दहशत फैलाने लगा है। कुछ अंतराल के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। आज अल्मोड़ा जिले में कल की तुलना में कोरोना ​पॉजिटिव केसों की संख्या दोगुनी निकली है।
दीपावली से कुछ समय पूर्व से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज हुई। जिससे लोग राहत में भी थे और तभी से ​नियमों में कोताही भी शुरू हो गई। लेकिन अब फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने में आ रहा है। गत दिवस जिले में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन आज यह संख्या दोगुनी हो गई है। आज जिले में कुल 24 मामले सामने आए हैं। इनमें से 14 केस अकेले अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के बताए गए हैं जबकि इनके अलावा ताड़ीखेत ब्लाक में 07, चौखुटिया ब्लाक में 02 व लमगड़ा में एक संक्रमित पाया गया है। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के केसों में धारानौला, खजांची मोहल्ला, निकट बेस अस्पताल खत्याड़ी व माल रोड आदि जगहों के लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह कुछ लोग लोगों की लापरवाही का नतीजा मान रहे हैं। अंदेशा ये भी है कि जिस कदर लोग लापरवाही बरत रहे हैं, उससे यह संख्या काफी बढ़ सकती है और कोरोना वायरस का प्रसार बढ़ सकता है। ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निर्धारित नियमों के साथ हीलाहवाली भारी पड़ सकती है। सभी को जागरूक व सतर्क रहते नियमों का पालन करना चाहिए। तभी सभी संक्रमण से बच सकते हैंं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments