HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : टॉयलेट के पाइप को लेकर जमकर विवाद, चले लाठी-डंडे,...

किच्छा ब्रेकिंग : टॉयलेट के पाइप को लेकर जमकर विवाद, चले लाठी-डंडे, कई घायल

ADVERTISEMENTS

किच्छा। नगर के पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद नगर पालिका के पूर्व सभासद का पड़ोसी पक्ष के साथ जमकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व सभासद पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडे, तलवार व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। घटना में कई महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्व सभासद राजेश कुमार रज्जी द्वारा पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित अपने निवास पर टॉयलेट का निर्माण करने के बाद उसका पाइप को नाली में पड़ोसी के घर के सामने डाला जा रहा था।

पीड़ित पक्ष के अनुसार 3 दिन से पूर्व सभासद द्वारा टॉयलेट के पाइप को उनके घर के सामने जबरन डालने का प्रयास किया जा रहा था, घर के सामने गंदगी होने तथा टॉयलेट की बदबू की आशंका के चलते उनके द्वारा लगातार आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध किया जा रहा था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच 3 दिनों से मनमुटाव चल रहा था। आज नाली में डाले गए पाइप के टूटने की जानकारी से पूर्व सभासद का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आरोप है कि पूर्व सभासद राजेश कुमार रज्जी ने रुद्रपुर के रमपुरा क्षेत्र से दर्जनों लोगों को मौके पर बुलाया और सभी आरोपियों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडे से लैस होकर पीड़ित पड़ोसी के घर हमला बोल दिया।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि घर में घुसे हथियारबंद एक दर्जन लोगों ने घर पर मौजूद महिलाओं, बच्चों सहित सभी पर जानलेवा हमला कर जमकर तांडव मचाया। घटना में नव विवाहिता सहित तमाम लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया। तमाम लोगों के पहुंचने पर सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पूर्व सभासद द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला करने तथा दबंगई दिखाये जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हलद्वानी ब्रेकिंग : शिवसेना के पूर्व पदाधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी ने भी खाया जहर, दोनों की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments