HomeUttarakhandBageshwarसमय से काम नहीं करने वाले ठेकेदार काली सूची में जाएंगेः खेतवाल

समय से काम नहीं करने वाले ठेकेदार काली सूची में जाएंगेः खेतवाल

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

बागेश्वर पालिकाध्यक्ष ने नारायण देव वार्ड में देखे विकास कार्य

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने नारायण देव वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाल दिया जाएगा।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सोमवार को नारायण देव वार्ड का निरीक्षण करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मजियाखेत के मेन रास्ते को आधुनिक बनाया जाएगा। रास्ते पर टाइल्स बिछाई जाएंगी। नालियों का निर्माण होगा। ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। समय से काम पूरा करने को कहा गया है। वह गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देंगे। इसके अलावा कफलखेत लिंक मोटर मार्ग का निर्माण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। वार्ड के लोगों ने अध्यक्ष के सामने समस्याएं रखी।

उन्होंने नालियों का निर्माण कराने और खुली नालियों को ढकने की मांग की। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा। इस दौरान सभासद नीमा दफौटी, प्रेम सिंह हरड़िया, विनोद पाठक आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments