HomeUttarakhandAlmoraदुखद: अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल शुभम की सड़क हादसे में मौत, पुलिस...

दुखद: अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल शुभम की सड़क हादसे में मौत, पुलिस परिवार में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल शुभम रावत का 27 जुलाई 2025 को असामयिक निधन हो गया। कावड़ मेला ड्यूटी से लौटते वक्त धामपुर के पास सड़क हादसे में उनका निधन हुआ। इससे यहां पुलिस परिवार में शोक की लहर है। मृतक कांस्टेबल मूल रूप से ग्राम गोरण, जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल ​देहरादून का निवासी था।

यहां पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में शुभम आरक्षी के पद में भर्ती हुए थे। एसएसपी देवेंद्र पींचा समेत यहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना में कहा है कि पुलिस विभाग में शुभम रावत के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा का शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments